गरीबों के लिए 'प्रयास' की नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत
आजमगढ़ : सामाजिक संस्था प्रयास नेकी के बाक्स, गरीबों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने समेत अनगिनत कार्य को अंजाम देने के बाद अब स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जरूरतमंद व गरीबों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत के वित्तीय सलाहकार लोकेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एंबुलेंस सेवा के जरिए गरीब मरीजों का अस्पताल तक पहुंचने में आसानी हो जाएगी। प्रयास की इस नेकी के जरिए वंचित, असहाय के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने का संकल्प बेहद सराहनीय है। सामाजिक हितों के लिए उन्होंने प्रयास का सहयोग करने को तैयार रहने की बात कही। प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि प्रयास एंबुलेंस सेवा को निश्शुल्क उतारने के लिए परिश्रमशील थी। जिसके लिए सामाजिक लोगों ने अपना विशेष योगदान दिया। उन्होंने बताया कि संगठन एंबुलेंस सेवा को एक एप के जरिये विस्तार किया जाएगा, जिसका क्रियान्वयन बेहद सरल होगा। इस अवसर पर सचिव सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, राजीव विश्वकर्मा व डा. वीरेंद्र पाठक सहित आदि उपस्थित थे।

No comments