भाजपा के वादो की पोल खोलने जन-जन तक जायेगी सपा
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्री कचहरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव-2019 जीतने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश पार्टी के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पिछड़े वर्ग के गांव-गांव जाकर भाजपा के देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा किसान, मजदूर, गरीब की हो रही उपेक्षा व चुनाव के दौरान किए गए वादों की पोल खोलने का काम करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 7 से 20 जनवरी तक ग्राम स्तर पर बड़ा अभियान चलाकर जन-जन तक भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताने का काम करेंगे।
इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने चुनाव के समय 15 लाख रूपया देने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरी देने, किसानों को उनकी लागत का दोगुना मूल्य देने, महंगाई कम करने का वादा किया था। एक भी वादा पूरा नहीं किया।
वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को गुमराह कर आरक्षण देने व शासन में भागीदारी देने की बात कहा था, लेकिन देश-प्रदेश की दोनों सरकारें पिछड़े वर्ग के आरक्षण को ही समाप्त करने पर आमादा हैं। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं के बारे में जनता जान चुकी है। उनको जुमलेबाज व झूठ बोलने वालों की पार्टी कहती है। इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व विधायक आदिल शेख, श्यामबहादुर सिंह यादव, बृजलाल सोनकर, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव, रमेश निषाद, बबिता चौहान, डा. हरिराम सिंह यादव, देवनाथ साहू, प्रेमा यादव, आशा यादव, द्रौपदी पांडेय, गुड्डी देवी आदि उपस्थित थीं।

No comments