महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला मजदूर ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत की निवासी 27 वर्षीय सीता देवी पत्नी लक्ष्मण राम अपने पति व बच्चों के साथ निजामाबाद क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती थी। उसने सोमवार की सुबह घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख उसके पति ने उसे सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डेढ़ घंटा बाद उसकी मौत हो गई। मृत महिला के पति ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर जहर खाया था। मृत महिला के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments