जिन्हें मंदिर में बैठकर मठ चलाना चाहिए वह सरकार चला रहे हैं : प्रदेश प्रमुख महासचिव प्रसपा
आजमगढ़ : प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया) की ओर से जिले में जनाक्रोश रैली निकाली गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सुनीता सिंह एवं वंदना सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भी भागीदारी की।
पार्टी के प्रमुख महासचिव व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। सरकार की नीतियों से किसान, छात्र नौजवान, पिछड़े अल्पसंख्यक सभी परेशान है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें मंदिर में बैठकर मठ चलाना चाहिए वह सरकार चला रहे हैं। जिन्हें जनता ने अपनी आवाज बनाकर सदन में भेजने का काम किया। वह भी जनहित के मामले पर सीबीआइ की डर से चुप्पी साधे हैं। आज प्रसपा ही जनता की उम्मीद है। संघर्षो के बूते शिवपाल सिंह यादव इसको पूरा करेंगे। प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि जिले की जनता को हम विश्वास दिलाते हैं कि जनहित के मुद्दे पर हम सदैव संघर्ष करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशु ने कहा कि जब भाई-बहन की जोड़ी नहीं चल पाई तो प्रदेश में बुआ-बबुआ की उम्र लंबी नहीं है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव व संचालन आनंद कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर फूलचंद यादव, उदय सिंह, हर्षवर्धन अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष सलमा सितारा, सुनीता सिंह, शाह शमीम, डा. राजेंद्र सहित आदि उपस्थित थे।

No comments