Breaking Reports

सपा के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला



आजमगढ़: गुरूवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के पूर्व मंत्री आबिद रज़ा बरेलवी ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा की नींव नफरत, साम्प्रदायिकता व पूॅजीवाद पर खड़ी है। जिसको उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का गठबन्धन गिराने का काम करेगा। भाजपा की दोनों सरकारों ने अपने कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं व बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं किया है। मॅहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इस साल आये सर्वेक्षण में बेरोजगारी में 6.1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों की उनकी लागत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मॅहगाई के वजह से मजदूर दो जून की रोटी के लिए मोहताज है।
    रज़ा ने कहा कि ऐसी स्थिति में देश का हर तबका भाजपा की नीतियों से ऊबकर देश सत्ता से हटाना चाहता है। समाजवादी पार्टी हमेंशा साम्प्रदायिक सद्भाव, किसान, बेरोजगार, मजदूर, छात्र नौजवान व महिलाओं के लिए काम करती है और समाजवादी पार्टी की नीतियों के कारण दुनिया में जहाॅ हिन्दु अल्पसंख्यक हैं वहाॅ पर उनकी सुरक्षा बनी रहती है। जनता मोदी जी से 15 लाख रूपया खातों में जमा करने, पांच वर्ष में दस करोड़ रोजगार देने, किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने व सीमाओं पर आतंकी हमले बन्द करने व सुरक्षा के वादे के सवाल पूछ रही है लेकिन मोदी जी के पास कोई जवाब नहीं है। आने वाले दिनों में देश में धर्म निरपेक्ष, प्रगतिशील किसान, मजदूर समर्थक सरकार बनेगी।
  इस प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, हाकिम बेग, पूर्व प्रमुख इसरार अहमद, रामानुज सिंह, राजेश यादव गेलवारा, रामप्रवेश यादव, बबिता चैहान, प्रेमा यादव, दौपदी पाण्डेय, भानुमति सरोज, मेराज अहमद, जमाल अहमद, जोरार अहमद, अब्दुल रहमान, कामरान, नदीम खान, ज्याउल्लाह अन्सारी आदि मौजूद थे।

No comments