Breaking Reports

महाराष्ट्र पुलिस ने जालसाजी के मुकदमे में वांछित महिला को किया गिरफ्तार



आजमगढ़ : महाराष्ट्र प्रांत की पुलिस ने मंगलवार की रात को जहानागंज क्षेत्र में छापा मारकर जालसाजी के मुकदमे में एक वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड बनाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।
  जहानागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी शबनम सुफियान के खिलाफ महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई महानगर के डीएन नगर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 577/16 धारा 420 व 34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। वह तीन वर्ष से इस मुकदमे में वांछित चल रही थी। महाराष्ट्र के डीएन नगर थाना की महिला आरक्षी रमाहरण के साथ ही एक इंस्पेक्टर व तीन आरक्षी मंगलवार को जिले में आए। उन्होंने एसपी बबलू कुमार से मदद मांगी। जहानागंज पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र पुलिस ने रात को उक्त महिला के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद महाराष्ट्र पुलिस उक्त महिला लेकर मुंबई चली गई।

No comments