Breaking Reports

व्हाट्सएप यूजर के लिए बूरी खबर, भारत में जल्द बंद हो सकता है व्हॉट्सएप



  व्हॉट्सएप और सरकार के बीच विवाद काफी दिनों से चल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए फैलाये जा रहे फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए कुछ नियम लागू करने जा रही है। खबर आ रही है कि अगर नियम लागू होता है तो भारत में जल्द व्हॉट्सएप बंद हो सकता है। भारत में कारोबार कर रहीं सोशल मीडिया कंपनियों के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित कुछ नियम अगर लागू हो जाते हैं तो इससे व्हॉट्सएप के वर्तमान रूप के अस्तित्व पर भारत में खतरा आ जाएगा।
  सरकार ने व्हॉट्सएप पर तीन शर्ते रखी थी पहला व्हॉट्सएप पर फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए प्रभावी समाधान किया जाए, दूसरा भारत में काम करने के लिए कार्यालय बनाया जाए तथा तीसरा फेक न्यूज का पता लगाने के लिए कोई तकनीकी तलाश की जाए। अगर कंपनी की तीनों शर्तें मान लेती है तो भारत में व्हाट्सएप बैन नहीं होगा।
  व्हॉट्सएप के दुनिया भर में कुल 1.5 अरब यूजर्स हैं। जिसमें भारत के 20 करोड़ मासिक यूजर्स हैं और यह कंपनी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है।
लेकिन अब ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी हर महीने 20 लाख व्हॉट्सएप अकाउंट को डिलीट कर रही है। कम्पनी ऐसा फेक न्यूज को रोकने के लिए कर रही हैं।
  इसके लिए कंपनी ने मशीन लर्निंग सिस्टम का सहारा लिया है, जो उन यूजर्स को पहचानता है जो फेक न्यूज को फैलाते हैं और स्पैम मैसेज भेजते हैं। ये नंबर्स के जरिए उनको डिटेक्ट करता है। इसके बाद अगर यूजर दोबारा उसी नंबर का इस्तेमाल करता है तो सिस्टम उसे बैन कर देता है।

No comments