Breaking Reports

अपहरणकर्ताओं ने किशोर को अगवा कर परिजनों से मांगा 10 लाख रुपये की फिरौती




आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र में एक किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने किशोर के परिजनों से फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांग की है। 
    पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी संतोष यादव का 15 वर्षीय पुत्र सचिन मंगलवार रात 8 बजे अपनी मां संगीता से किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला। एक घंटा बीतने के बाद भी जब सचिन घर वापस नहीं आया तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी बीच रात लगभग 9:28 बजे संगीता के मोबाइल पर फोन आया। फोन पर सचिन की आवाज आई। सचिन ने मां से कहा कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। मेरी जान को खतरा है। परिजनों ने बताया कि फिरौती की रकम ना देने पर सचिन को जान से मारने की धमकी भी दी है। 
संतोष यादव ने रात में ही डायल 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस किशोर को ढूंढने की कोशिश कर रही है। किशोर के पिता की तरफ से अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। 



No comments