Breaking Reports

खादी प्रदर्शनी में जागरूकता शिविर का आयोजन



आजमगढ़ : शहर के दीवानी कचहरी के पास स्थित जजी मैदान में आयोजित खादी ग्रामोद्योग विकास समिति की खादी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई। मौसम के अनुकूल रहने की वजह से खादी के ऊनी कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। इस दौरान पीएमईजीपी योजनांतर्गत शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा गोरखपुर मंडल क्षेत्र के महामंत्री सहजानंद राय उपस्थित हुए। इस दौरान सहजानंद राय ने कहा कि सरकार खादी व ग्रामोद्योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सरकार खादी ग्रामोद्योग के विकास के लिए हर संभव कार्य कर रही हैं। सहायक निदेशक एमआर प्रजापति ने पीएमईजीपी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी राय निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग गोरखपुर ने की। इस अवसर पर संजय पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, हुकूम सिंह, विजय सिंह, राजनाथ सिंह, सुमन, दीपक दुबे, रणविजय सिंह, मुकेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

No comments