भाजपा ने जिले के सभी विधानसभा में निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
आजमगढ़ : भाजपा की ओर से शनिवार को दसों विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया। सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोटरसाइकिल से निकल कर पार्टी के झंडा के साथ विधानसभा में निर्धारित स्थान पर एकत्र होकर पूरी विधानसभा में भ्रमण किया।
अतरौलिया विधानसभा कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई है। यह बाइक रैली पूरे विधानसभा का भ्रमण करते हुए कनैला में समापन होगा। उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य मकसद भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचना तथा लोगो की समस्या को दूर करना है। आज पूरा देश वीर सपूत अभिनंदन पर गर्व महसूस कर रहा है। मोदी जी के कार्यकाल में सेना का मनोबल उचा हुआ है। हमारी सेना दुश्मन के हर चाल के मुहतोड़ जबाब दे रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह गुड्डू, प्रभाकर तिवारी, आनंद तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, रमेश सिंह रामू, संत राम निषाद दिनेश मद्धेशिया, हिमांशू पाण्डेय,प्रमोद सोनकर,मोहित यादव, सुनील पांडे, नीरज तिवारी, तनय पांडे, रॉबिन सिंह, राजेश सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित थे।
सदर विधानसभा में बाइक रैली का शुभारंभ चक्रपानपुर से से इटौरा, छतवारा, हुसेनगंज मंडी चौराहा, हरबंशपुर, नरौली, बडादेव, चौक, पहाड़पुर, ब्रह्मस्थान, भंवरनाथ जुनेदगंज, हाफिजपुर, हर्रा की चुंगी, कोट मुहल्ला रैदोपुर, मड़या सिधारी, नरौली से कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में दोपहर एक बजे सभा का आयोजन किया गया। सदर विधानसभा में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्रयंबक और क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान मौजूद रहें।
मुबारकपुर विधानसभा में बाइक रैली जहानागंज मवेशी से शुभारंभ होकर, सठियांव, शाहगढ़, मुबारकपुर नगर होते हुए अमिलो बाग में समापन हूआ। सगड़ी विधानसभा में बाईक रैली अजमतगढ़ शंकरजी तिराहे से शुभारंभ होकर जीयनपुर, बाजार गोसाईं, लाटघाट समापन होगा।
गोपालपुर विधानसभा से बाईक रैली भैरव बाबा मंदिर परिसर से शुभारंभ होकर कप्तानगंज, कन्धरापुर, बिन्दवल, जैराजपुर, बिलरियागंज से भीमवर ब्रम्हबाबा मंदिर के पास समापन हुआ।
मेहनगर विधानसभा में मेहनगर लखरांव पोखरा से शुभारंभ होकर फरेदा , गोपालपुर, खरिहानी, कबूतरा, परमानपुर, तरवां, मेहनाजपुर, देवगांव मार्ग पर समापन हुआ।
लालगंज विधानसभा में गोसाईं की बाजार सितारा तिराहा से शुभारंभ होकर ठेकमा,बरदह, जिवली मोड़, पुरसुडी, गोहारा, हदीसा, गोसाईं गंज, गोपालपुर, कंजहित, देवगांव, निहोरगंज, लालगंज समापन हुआ।
दीदारगंज विधानसभा में बाईक रैली का मोहम्मदपुर से रंगडीह, छित्तोपुर, सिकरौर, दीदारगंज, माहुल मोड़, मार्टीनगंज समापन हुआ।
फूलपुर पवई, में बाईक रैली का माहुल से शुभारंभ होकर पीरपुर विद्यालय के पास समापन हुआ।
निजामाबाद विधानसभा में बाइक रैली सरायमीर खरेवा मोड़ से निजामाबाद बाइपास पर समापन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय व डा श्याम नारायन सिंह ने किया। जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा में अपनी ताकत झोंकते हुए कमल खिलाने के लिए चुनावी शंखनाद किया। यह रैली खरेवा मोड़ से निकली, जो खपड़ा, दुर्वासा आश्रम होते हुए तहबरपुर से पुनः निजामाबाद बाईपास पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने मोदी अगेन के गगनचुम्बी नारे लगाये। भाजपा के कई दिग्गजों ने बाइक पर सवार होकर पार्टी के पक्ष में लोगों से खड़ा होने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष निजामाबाद डा शैलेंद्र नाथ यादव ने बताया कि बाइक रैली के जरिये क्षेत्र के लोगों को जगाने का कार्य कार्यकर्ताओं ने किया और पीएम मोदी अगेन बनाकर देश की कमान पुनः मजबूत हाथों को सौंपी जायेगी। इसके लिए युवा सहित सभी वर्ग कमर कस चुका है।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सेराज आजमी, मंडल अध्यक्ष निजामाबाद डा शैलेंद्र नाथ यादव, हनुमंत सिंह, संतोष गोंड, रामेश्वर बरनवाल, रामकवल तिवारी, लालमन यादव, पंकज राय, रणविजय यादव, विश्वास यादव, शैल कुमार, राजेश गिरी आदि ने कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाया।
No comments