भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में भूमि पर कब्जा करने की बात को लेकर सोमवार की दोपहर को जमकर मारपीट हुई। मारपीट की खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली गांव निवासी अजय पाल सिंह के भाई स्व. लक्खू सिंह की पत्नी रिंकी सिंह अपने हिस्से की भूमि को बेचना चाह रही थी। उसने शहर के रैदोपुर मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर सिंह से भूमि विक्रय की बात की थी। अजय पाल का आरोप है कि सोमवार की दोपहर को चंद्रशेखर अपने दर्जन भर दबंग साथियों के साथ पहुंच कर उनकी विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। उन्होंने जब प्रतिरोध किया तो दबंग मिलकर उन्हें मारने लगे। बीच बचाव के लिए उनके पक्ष के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। अजय का कहना है कि भूमि परिवार के सभी सदस्यों के नाम से है। अभी तक भूमि का पारिवारिक बंटवारा नहीं हुआ है। मारपीट की खबर पाकर सिधारी थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर एक बड़ी घटना होने से रोक दिया।
चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि जिस महिला की भूमि थी वह अपने भूमि पर कब्जा करने के लिए गयी थी। महिला की मदद के लिए वे गए थे। वहां पर मारपीट की कोई घटना नहीं हुई।





No comments