Breaking Reports

पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा पिता




आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली में एक पिता अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक माह से इधर से उधर भटक रहा है। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
    फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर अलीबक्श गांव निवसी सगीर अहमद का आरोप है कि उनका सबसे छोटा पुत्र 19 वर्षीय अब्दुल मन्नान को किसी ने फोनकर 26 फरवरी की रात को बुलाया था। वह फोन आने के बाद घर से निकला और तभी से लापता हो गया था। दूसरे दिन सुबह 27 फरवरी को उसके पुत्र का शव गांव के समीप स्थित खेत से पुलिस ने बरामद किया था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। उन्होंने अपने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताते हुए फूलपुर कोतवाली पर तहरीर दी थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इतना ही नहीं पुलिस ने उनके पुत्र का काल डिटेल खंगालने का भी प्रयास नहीं किया। तभी से वे अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए फूलपुर कोतवाली से लेकर सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। 
 सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब शव मिला था तो उक्त युवक के पिता के साथ ही ग्राम प्रधान ने जंगली सुअर के काटने से मौत होने की बात लिखित तौर पर दी थी। पीएम रिपोर्ट में भी युवक के शरीर पर खरोच आदि के चोट से मौत होने की बात का उल्लेख है। अब पिता अगर हत्या की बात कह रहे हैं, तो मामले की जांच कराई जाएगी।




No comments