सड़कों की मरम्मत के साथ नवीनीकरण का किया शिलान्यास
आजमगढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व भाजपा सांसद नीलम सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सर्किट हाउस कोटवां के प्रांगण में जिले में समस्त श्रेणी के मार्गाें का द्वितीय फेज में सामान्य व विशेष मरम्मत के अंतर्गत (नवीनीकरण वर्ष 2019-20) 39 शेष सड़कों की सामान्य व विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण का शिलान्यास किया। 63.044 किमी लंबे कुल कार्यों का निर्माण छह करोड़, 18 लाख, 38 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
सांसद ने बताया कि पूर्व में सड़कों के सामान्य व विशेष मरम्मत के साथ सामान्य नवीनीकरण के लिए दो मार्च को 520 मार्गाें की लंबाई 723.417 किमी एवं 7341.83 लाख रुपये लागत का शिलान्यास किया गया था। बताया कि समस्त सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाएगा। इससे सड़कों के कार्य पूर्ण हो जाने पर जिले की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री हरिवंश मिश्रा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सहायक व अवर अभियंता थे।

No comments