Breaking Reports

शौच को गई छात्रा के साथ दुष्कर्म




आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में  शौच के लिए गई युवती के साथ गांव का ही एक युवक बलात्कार किया और छात्रा के शोर मचाने पर जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी मां से आप-बीती सुनाई।
  मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी कक्षा 10 वीं छात्रा है। मंगलवार को दोपहर में घर से निकल कर गन्ने के खेत में शौच करने के लिए गई थी। जहां पर पहले से ही गांव का एक 22 वर्षीय युवक घात लगाए बैठा था। किशोरी को गन्ने के खेत में घुसते ही पकड़ लिया और जबरन अंदर खींच ले गया। उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान पीड़िता शोर मचाना चाही तो जान से मारने की धमकी देते हुए युवक फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही शैलेश उर्फ बुढ़ा यादव पुत्र श्यामफेर यादव धारा 376, 506 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

1 comment:

  1. मेहनगर के किस गांव में सर लड़की किस जाति की थी

    ReplyDelete