Breaking Reports

न्याय योजना से पांच करोड़ गरीब होंगे लाभान्वित




आजमगढ़ : कांग्रेस पार्टी की तरफ से लालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से घोषित किए गए प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने मंगलवार की दोपहर को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता की। इस दौरान कहा कि लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर न्यूनतम आय योजना लागू की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस योजना का नाम न्याय योजना रखा है। इस योजना के लागू होने से देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।
  उन्होंने कहा कि देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का उनकी पार्टी काम करेगी। यह योजना केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के चार माह के अंदर लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों व क्षेत्र में युवतियों के शिक्षा के लिए कालेज, हास्टल, रोजगार, वाराणसी से गोरखपुर सीधी रेलवे लाइन से जोड़ने और क्षेत्र के विकास को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।



No comments