Breaking Reports

दो बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर दांत से काटा





आजमगढ़ :  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में घास काटने के लिए गयी दो सगी बहनों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मनचले युवकों ने दांत से काटकर दोनों बहनों को जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
    जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के सिवान में सोमवार की शाम को घास काटने के लिए गयी दो सगी बहनों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। प्रतिरोध करने पर सगी बहनों को उक्त मनचले युवकों ने दांत से काटकर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित दोनों किशोरी घर पहुंच कर जब परिजनों को आपबीती बताई तो उनकी मां उलाहना देने के लिए आरोपित संदीप व चंदन के घर पहुंची। आरोप है कि उलाहना देने से नाराज होकर उक्त युवकों के परिजनों ने मां के साथ ही दोनों बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की ओर से गांव के ही निवासी चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जीयनपुर के प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने कहा कि किशोरियों का बयान दर्ज कर लिया गया है। उनकी तहरीर पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



No comments