Breaking Reports

कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते थानाध्यक्ष को हटाया गया



आजमगढ़ : पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी को हटा दिया। उनकी जगह पर तरवां थाने के एसआई को अहरौला थाने का एसओ बनाया गया है।
 माहुल मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर अहरौला थानाध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने की जिलाध्यक्ष को चेतावनी दी थी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि माहुल बाजार में हुए बवाल में उनके ऊपर ही फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया था कि 24 घंटे के अंदर यदि अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी को यहां से नहीं हटाया गया तो सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने को मजबूर हो जाएंगे। इस बीच शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी का स्थानांतरण करते हुए सिधारी थाने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात कर दिया। जबकि तरवां थाने के उपनिरीक्षक मदन पटेल को अहरौला थानाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया।

No comments