Breaking Reports

राज्यपाल के अध्यादेश जारी करने के बाद चल रहे क्रमिक अनशन 65वें दिन समाप्त



आजमगढ़ : जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा और महामहिम राज्यपाल के अध्यादेश जारी करने के बाद कलेक्ट्रेट पर चल रहा क्रमिक अनशन 65वें दिन समाप्त हो गया। वनमंत्री दारा सिंह चौहान धरनास्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों डा. सुजीत भूषण, राकेश गांधी, नजीर अहमद मंसूरी, शिव बोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर व अमित कुमार सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान जिदाबाद के नारे से पूरा कलेक्ट्रेट गूंज उठा।


इस दौरान वनमंत्री ने कहा कि जनपवासियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चलते जनपद राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की घोषणा की गई है। जो काम चालीस साल से कोई सरकार नहीं कर सकी वह भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। इसके बाद विश्वविद्यालय झोपड़ी में बैठकर जलपान किया। अनशनकारियों ने कैबिनेट मंत्री का माल्यर्पण किया तथा विश्वविद्यालय अभियान की तरफ से आभार स्वरूप संजय रॉय ने गणपति प्रतिमा भेंट किया। संयोजक डा. सुजीत भूषण ने कहा कि विश्वविद्यालय का उपहार देने के लिए जनपदवासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अत्यंत आभारी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने जनपद में विश्वविद्यालय की घोषणा के लिये प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना, डा. श्यामनारायण सिंह, गुलाब राय, अरविद पांडेय, डा. लल्लन राय, डा. डीडी सिंह, डा. प्रवेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments