ब्राह्मण महासभा ने शासकीय अधिवक्ता का किया स्वागत
आजमगढ़ : शासन से नामित होने पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाषचंद्र तिवारी कुंदन के नेतृत्व में बेलईसा स्थित मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रियदर्शी पीयूष तिवारी को जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बनाए जाने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। पीयूष तिवारी का महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुभाषचंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि पीयूष तिवारी सदैव गरीबों, मजलूमों, असहाय लोगों की मदद करते रहते है। साथ ही अपनी सेवा के माध्यम से ऐसे जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का कार्य करते है। इस अवसर पर राज राजेश्वर सिंह, संजय उपाध्याय, लालकृष्ण दूबे, रिकू, संजय पांडेय व गौरव उपाध्याय सहित आदि उपस्थित थे।

No comments