Breaking Reports

तमंचा सटाकर बैंक मित्र से लूट, पुलिस कर रही छानबीन




आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे बैंक मित्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने 75 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। लूट की खबर पाकर मौके पर पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


   मिली जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी विजय शंकर राजभर पुत्र महेंद्र राजभर बैंक मित्र हैं। उसकी कोर्रा घाटमपुर में ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान है। वह सोमवार की दोपहर को लगभग एक बजे काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा माहुल से रुपये निकाला और उसे बैग में रखकर बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। वह रास्ते में कोर्रा घाटमपुर गांव के समीप पहुंचा था। उसी दौरान पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा से भयभीत कर उसके पास रखे रुपये से भरा बैग व मोबाइल छीन लिए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बैग में 75 हजार रुपये रखे थे। बैंक मित्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ बूढ़नपुर रामजनम, अहरौला थानाध्यक्ष मदन पटेल, माहुल चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद उन्होंने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


No comments