Breaking Reports

बुलेट मांगने पर दुल्हन ने निकाह से किया इंकार, हुआ हंगामा




आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में बुलेट की मांगने पर दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस दौरान शादी में अब तक खर्च हुए डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर दुल्हा व उसके पिता को बंधक बना लिया। 
   सरायमीर थाने के पठान टोला मोहल्ले की लड़की की शादी पांच माह पूर्व वाराणसी जिले के फूलपुर थाने के एक गांव में तय हुई थी। सोमवार को शादी होनी थी। दोपहर में दुल्हा सहित बाराती लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। इस पर लड़की पक्ष ने सभी को जलपान और भोजन कराया। लगभग दो बजे निकाह की तैयारी की जा रही थी। इस बीच दुल्हे ने दहेज में बुलेट की मांग करने लगा। घराती पक्ष के समझाने पर एक घंटे बाद किसी तरह दुल्हा निकाह के लिए तैयार हुआ। इधर निकाह के लिए लड़की की इजाजत लेने घराती-बराती घर में पहुंचे, तो लड़की ने निकाह करने से इंकार कर दिया। कहा अभी तो बुलेट मांग रहे हैं। आगे क्या करेंगे। इतना सुनते ही धीरे-धीरे बाराती खिसकने लगे। दोनों पक्षों के बीच पंचायत होती रही। लगभग साढ़े तीन बजे लड़की पक्ष ने दुल्हा और उसके पिता को कमरे में बंधक बना लिया और शादी की तैयारी में अब तक खर्च हुए डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। इस पर दुल्हे ने अपने रिश्तेदारों से बात की। उसने एक लाख रुपये देने को तैयार हुआ। मगर घराती पक्ष तत्काल कैश चाह रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने दुल्हा और उसके पिता को मुक्त कराया। शाम लगभग सात बजे थाने पर लेकर आया। इधर घराती पक्ष खर्च हुए पैसे की मांग पर अड़ा रहा।


No comments