Breaking Reports

अग्निकांड में झुलसे मकान मालिक की भी मौत




आजमगढ़ : शहर के मुकेरीगंज मोहल्ले में रविवार की शाम अवैध पटाखे की दुकान में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे कारोबारी विजय गुप्ता उर्फ खेलाड़ी की भी मौत हो गई। इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है।

मुकेरीगंज निवासी 35 वर्षीय विजय गुप्ता उर्फ खेलाड़ी की पटाखे की दुकान में रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लग गई थी। हादसे के दौरान पत्नी और तीन बच्चियों को मकान से बाहर निकालने में दुकानदार खेलाड़ी गंभीर रूप से झुलस गया था। इसे भी बीएचयू में ही भर्ती कराया गया था। मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को दोपहर में उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में लाया गया। भीषण अग्निकांड में दुकानदार खिलाड़ी की दो चचेरी बहन भतीजी  24 वर्षीय राखी, 18 वर्षीय बेबी के अलावा चार मजदूर 25 वर्षीय उपेंद्र यादव, 50 वर्षीय रामलखन, 40 वर्षीय राममिलन हादसे के दौरान ही मौत हो गई थी। जबकि 55 वर्षीय चाचा सतिराम सोमवार को बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

No comments