Breaking Reports

सेल्समैन की हत्या का पर्दाफ़ाश, चार गिरफ्तार



आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को देशी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्स मैन मनोज उर्फ सोनू निवासी कुशवां, थाना-दीदारगंज का गला दबाकर हत्या करने के सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मु.अ.सं.- 04/19 धारा 302 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया था। आज बुधवार को 9.30 बजे थानाध्यक्ष दीदारगंज मनोज कुमार सिंह मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर निलेश यादव पुत्र रजई यादव, शनि यादव पुत्र लालबहादुर यादव, दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासीगण-पिपरौला, थाना-दीदारगंज को स्थानीय थाना के ग्राम सुघरपुर से गिरफ्तार किया। मृतक मनोज की मोटरसाइकिल संदीप राजभर पुत्र राम उजागिर राजभर, निवासी-छित्तेपुर, थाना-सरायमीर (हाल पता करूई थाना दीदारगंज) से प्राप्त की गयी।
    आरोपियों से पुछताछ के दौरान हत्या के सम्बन्ध में यह घटना प्रकाश में आया कि अशोक कुमार उर्फ पप्पू सा0 पिपरौला थाना दीदारगंज द्वारा मृतक मनोज उर्फ सोनू से रूपये 50,000 उधार लिया गया था, जिसे मृतक मनोज बार-बार मांग रहा था। पैसा न देना पड़े इसलिये अशोक कुमार के कहने पर निलेश यादव, शनि यादव व दीपक राजभर ने मृतक मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी।
  अभियुक्त अशोक कुमार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया।

No comments