Breaking Reports

पूर्व सांसद का सपा मुखिया पर तीखा हमला




आजमगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद इस सीट पर चार बार सांसद रह चुके भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव ने जिले की जनता को छला है। सांसद बनाने के बाद उन्होंने आजमगढ़ क्षेत्र में आना तो दूर किसी से फ़ोन पर तक कोई बात नहीं की है। लोग मिलने जाते थे और वापस लौट आते थे। जनपद की जनता समझ गई है कि यह लोग जिले को चारागाह बना लिए हैं। इस बार जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में इनको हरा कर भेजेगी। उन्होंने कहा की भाजपा अगर मुझे यहाँ से चुनाव लड़ाएगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे पहले पिता के खिलाफ लड़े थे अब पुत्र के खिलाफ भी लड़ लेंगे। जिले की जनता इनको हरा कर भेजेगी। क्योंकि जनता जान गई है की जैसा जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव ने किया है यही हाल अखिलेश यादव का भी हो सकता है। नरेंद्र मोदी जी को दुबारा पीएम बनाने के लिए इन्हे यहाँ से हरा कर लौटाना जरूरी है।



No comments