बदमाशों ने मुकदमे की पैरवी करने गोरखपुर जा रहे युवक को मारी गोली
आज़मगढ़ : मुकदमे की पैरवी करने के लिए गोरखपुर जा रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार सुबह गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी देवारा तुर्क निवासी 35 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र भगवानदास यादव की पत्नी रुचि यादव से पारिवारिक विवाद चल रहा है। रुचि यादव गोरखपुर जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली है। पारिवारिक परिवाद गोरखपुर की कचहरी में काफी दिन से चल रहा है। इसी मुकदमे की पैरवी करने अखिलेश यादव गोरखपुर जाने के लिए अपने साथी अमरनाथ यादव पुत्र दुर्गा यादव के साथ सुबह 6 बजे घर से निकला था। इस बीच रौनापार थाने के महुला-गढ़वल बंधा रोड पर रोशनगंज गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार मुंह बांधे बदमाशों ने प्रमोद यादव को रोक कर बातचीत की और उसे गोली मार दी। गोली प्रमोद के बाएं कंधे पर लगी। किसी ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रमोद को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। इस मामले में परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।





No comments