ट्रक के धक्के से युवक की मौत
आजमगढ़ : निजामाबाद कस्बा के समीप मंगलवार की रात को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी 35 वर्षीय सुरेश गोंड पुत्र स्व. पन्नालाल गोंड निजामाबाद कस्बा में ही स्थित एक ढाबा पर रहकर काम करता था। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे वह ढाबे पर काम करके पैदल घर जा रहा था। निजामाबाद तहसील के समीप पहुंचा ही था कि ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत सुरेश के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




No comments