Breaking Reports

छापेमारी कर बरामद किया अवैध सिलेंडर, कारोबारियों में मचा हड़कंप



आजमगढ़ : मेंहनगर कस्बे में बीती रात 11:00 बजे किराना की दुकान में अचानक आग लग गयी थी। जिससे कस्बा में अफरा तफरी का माहौल हो गया। भीषण अगलगी के बाद प्रशासन चौकन्ना हुआ और बुधवार की शाम को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गैस सिलेंडर के अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। एसडीएम मेंहनगर रावेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी लालगंज अरुण कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव, आरओ विजय कुमार यादव व मेंहनगर पुलिस इंस्पेक्टर केके गुप्ता के साथ वार्ड नंबर तीन के संत कबीर नगर स्थित पप्पू वर्मा की दुकान पर पहुंचे। यहां दुकान के अंदर भंडारण व रीफिलिग होता था। गोदाम में सैकड़ों की संख्या में घरेलू सिलेंडर, 12 भरे सिलेंडर, वजन करने वाला कांटा, रीफिलिग मशीन बरामद किया। बगल में ही त्रिभुवन की दुकान में छपेमारी कर 12 अदद कमर्शियल सिलेंडर, 11 अदद खाली घरेलू सिलेंडर, 08 अदद भरा हुआ घरेलू सिलेंडर बरामद किया। वार्ड नंबर 10 में हरिबंश नगर स्थित दुकान पर छापा मारकर कुरैशी की दुकान से 26 घरेलू सिलेंडर बरामद किया।

No comments