पत्नी से विवाद होने पर गुस्साए पति ने लगाई आग
आजमगढ़ : कंधरापुर थाना में मंगलवार की रात में पत्नी से विवाद होने पर गुस्साए पति ने खुद को मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र कल्पू मजदूरी करता है। मंगलवार की शाम को वह मजदूरी कर घर पहुंचा। पिता कल्पू ने बताया कि लगभग आठ बजे अनिल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। किसी तरह समझा-बुझा कर दोनों को शांत कराया गया। इसके बाद अनिल अपने कमरे में गया और रात लगभग आठ बजे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़ पड़े और जब तक आग बुझाने का प्रयास करते,तब तक गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में रात लगभग 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

No comments