Breaking Reports

सांसद ने अपने ही पार्टी के विधायक को मारा जूता



अपना प्रदेश : संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम 5:00 बजे प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर बैठक हो रही थी। बैठक में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक राकेश बघेल मौजूद थे।
इसी दौरान शिलापट्ट पर नाम नहीं होने की बात पर बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। पहले तो सभी ने इसे सामान्य तरीके से लिया, लेकिन गुस्से से आग बबूला हुए सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक को गालियां देने लगे। विधायक राकेश बघेल कुछ समझ पाते उसके पहले ही सांसद शरद त्रिपाठी उनके ऊपर जूते बरसाने लगे। जवाब में विधायक ने भी सांसद को दो-चार हाथ रसीद कर दिए।


   इस दौरान ये घटना वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में भी कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गई। इस मारपीट के बाद विधायक के तकरीबन तीन हजार समर्थकों ने कलेक्टर के दफ्तर का घेराव किया और कहा कि वह राकेश सिंह के अपमान का बदला जरूर लेंगे। पुलिस अधिकारियों ने सांसद को सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर के कमरे में बंद कर दिया है, साथ ही सात थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
 लोकसभा चुनाव के पहले इस घटना ने जहां बीजेपी की किरकिरी कर दी है। वहीं विपक्षी पार्टियों को भी जनता को साधने का एक मौका मिल गया है।

No comments