आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
आजमगढ़ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ आजमगढ़ की सदर लोकसभा सीट छोड़ने और मैनपुरी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से ही जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी थी। चुनाव की तिथि घोषित होते ही यह चर्चा जोरों पर है कि मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालने वाले अखिलेश यादव ही उनके क्षेत्र से ही चुनाव लड़ें। जिले के सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव से आजमगढ़ के सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे है। वहीं जिले के बड़े सपा नेताओं ने भी लोगों की बात का समर्थन किया है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। जिस पर आज मूहर लग गई। रविवार को समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालते हुए आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।





No comments