अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता ने जतायी खुशी, अपने घर को चुनावी कार्यालय बनाने का दिया अॉफर
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में दर्जा मंत्री तथा भाजपा नेता आइपी सिंह ने आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने के फैसले पर खुशी व्यक्त की है।
![]() |
| आईपी सिंह |
समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के आजमगढ़ से लड़ने की घोषणा के तुरंत बाद बीजेपी नेता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी के आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लडऩे की घोषणा होने के बाद पूर्वांचल की जनता में खुशी की लहर, युवाओं में जोश, आपके आने से पूर्वांचल का विकास होगा। उन्होंने लिखा है कि अब जाति और धर्म की राजनीति का अंत होगा, मुझे खुशी होगी यदि यहां पर मेरा आवास भी आपका चुनाव कार्यालय बने।
माननीय अखिलेश यादवजी का आजमगढ़— उसूलदार IP Singh (@ipsinghbjp) March 24, 2019
पूर्वांचल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा होनेके बाद पूर्वांचल की जनता में खुशी
की लहर,युवाओं में जोश,आपके आने से पूर्वांचल का विकास होगा।जाति और धर्म की राजनीति का अंत होगा,मुझे खुशी होगी यदि मेरा आवास भी आपका चुनाव कार्यालय बने। @yadavakhilesh pic.twitter.com/j4JlL5AGd6





No comments