दो लाख रुपये के साथ कार सवार युवक हिरासत में
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना की पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार एक व्यक्ति के पास से दो लाख रुपये बरामद किया। पुलिस ने व्यक्ति को कार समेत हिरासत में ले लिया।
चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर मेंहनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त अपने सहयोगी सब इंस्पेक्टर गिरिजेश प्रताप सिंह के साथ कुशमुलिया गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। थाना प्रभारी का कहना है कि भोर में लगभग ढाई बजे स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से दो लाख रुपये नकद बरामद किया। पूछे जाने पर उसने बताया कि वह कई ट्रक का मालिक है। मऊ से बकाए रुपये लेकर वह घर आ रहा था, जबकि बरामद रुपये के बारे में वह न तो सही जवाब दे रहा था और न ही कोई प्रमाण प्रस्तुत कर सका। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मेंहनगर थाने पर पहुंचे उड़नदस्ता प्रभारी होम्योपैथ चिकित्साधिकारी बृजेश कुमार यादव को उक्त रुपये ट्रेजरी कार्यालय में जमा कराने के लिए सुपुर्द कर दिया।




No comments