Breaking Reports

दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला की मौत, एक घायल




आज़मगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार गुरुवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला की मौत हो गई तथा दूसरे पक्ष से महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में गुरुवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो पट्टीदार के बीच में झगड़ा हो गया। इसके बाद 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुँची और समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। 100 नंबर की पुलिस के जाने के थोड़ी देर बाद 65 वर्षीय धर्म देवी पत्नी लालधारी सिंह की घर में मौत हो गई। इस पर उसका पुत्र नंदू उर्फ देवनाथ बौखला गया और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष की 70 वर्षीय शीतल देवी को मारपीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



No comments