निर्माणाधीन छत ढहने से छह मजदूर घायल
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन इमामबाड़ा की छत ढह गई। इसमें आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को आननफानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहमोहम्मदपुर में हैदरी इमामबाड़ा का निर्माण चल रहा था। शाम करीब चार बजे उसके छत की ढलाई हो रही थी। छत लादने के लिए छह मजदूर शटरिंग का काम कर रहे थे। वहीं नीचे भी एक दर्जन मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पूरी छत ढह गया। जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। मोहल्ले के लोग आनन-फानन घायलों को निजी अस्पताल में ले गए। यहां अस्पताल बंद होने के कारण घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूरों में इरफान अहमद, धर्मेंद्र, सोनू, बासदेव, शिवकुमार व कबील है। वहीं इमामबाड़ा कमेटी का कहना है कि ठेकेदार मनोज राव से मजबूत बल्लियों का प्रयोग करने को कहा गया था, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया है।




No comments