Breaking Reports

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को घर में बंद कमरे में नौवीं कक्षा के छात्र का शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

   मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के महुवा मुरारपुर गांव निवासी 14 वर्षीय अमन सिंह पुत्र बृजभान सिंह स्थानीय क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा नौवीं का छात्र था। रविवार की शाम को परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। इस दौरान अमन ने दरवाजा बंद कर छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद परिजनों ने अंदर से बंद दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा, तो छत के चुल्ले से लटकता शव दिखा। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिजनों से आत्महत्या किए जाने को लेकर पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments