Breaking Reports

आग से झुलसने से महिला की मौत



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस जाने से महिला की मौत हो गई। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  दीदारगंज थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी लालता प्रसाद चौहान की पुत्री 38 वर्षीय सीमा की शादी बरदह थाना क्षेत्र क कुंभ गांव निवासी प्रदीप चौहान के साथ हुई है। उसके पति प्रदीप व देवर देवेंद्र चौहान मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात को सीमा घर में भोजन बना रही थी। अचानक उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। परिजनों के शोर मचाने पर जब तक आस-पास के लोग आते कि तब तक उसकी आग से झुलस कर मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही मायका पक्ष और पुलिस मौके पर पहुँचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतका के पिता लालता प्रसाद का कहना है कि दो दिन पूर्व उसकी पुत्री को उसके ससुर मायके से विदा करा कर ससुराल लाए थे। बरदह थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

No comments