Breaking Reports

हर्ष फायारिग में गोली लगने से युवक घायल, हालत गंभीर



आजमगढ़ : रानी की सराय क्षेत्र में शुक्रवार की रात को बारात में  हुई फायरिग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। 
  रानी की सराय क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। रात को उनके घर बारात आयी हुई थी। गांव के लोग बारातियों के स्वागत में लगे हुए थे। उसी दौरान फायरिंग हुई। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गांव निवासी 18 वर्षीय विकास सिंह पुत्र स्व. दीनदयाल सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के पेट में गोली लगी थी। उसे घायलावस्था में लोग आनन फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लछिरामपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डा0 का कहना है कि गोली उसके कूल्हे में फंसी हुई है। रात में ही उसका एक आपरेशन किया गया। हालत में सुधार होने पर दो-तीन दिन बाद दूसरा आपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। रानी की सराय थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि जिनके घर बारात आयी थी उनके घर से दो सौ मीटर दूर उसे गोली लगी। गोली उसे कैसे लगी यह छानबीन की जा रही है। परिजन के साथ ही गांव के लोग भी इस बारे में कुछ बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं।

No comments