Breaking Reports

ससुराल में महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप



आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    मिली जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के जरमेजयपुर गांव निवासी टिल्ठू पासवान की पुत्री 28 वर्षीय सुनीता देवी की शादी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी विरेंद्र पासवान के साथ हुई थी। मंगलवार की देर शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की मिलने पर उसके पिता, भाई मृतका के ससुराल आ गए। मृत महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायका पक्ष की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की तीन पुत्रियां हैं।

No comments