होली में चलेंगी रोडवेज़ की स्पेशल बसें
आजमगढ़ : होली के मद्देनजर रोडवेज विभाग आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिये 80 होली स्पेशल बस लगाई गई हैं। जो दिल्ली, नोएडा, कानपुर व लखनऊ समेत गोरखपुर और बलिया तक चलेगी। आजमगढ़ क्षेत्र से बसों का संचालन 16 मार्च से शुरू हो जाएगा और 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान अगर यात्रियों की संख्या किसी रूट पर बढ़ती है तो उस रूट पर तत्काल बसों की सेवा बढ़ा दी जाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर चुका है।
20-21 मार्च को होली का त्योहार है। होली पर दिल्ली, नोएडा समेत अन्य शहरों में परिवार की आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं। होली पर घर आने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में ट्रेन की बुकिग पहले ही हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा आजमगढ़ क्षेत्र, मऊ, बलिया, दोहरीघाट, बेल्थरा आदि डिपो से 80 बसों का संचालन किया जाएगा।

No comments