Breaking Reports

नाले में मिला अज्ञात युवक शव



आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को पुलिस ने पुलिया के नीचे नाला से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया।
  मार्टीनगंज बाजार से कुछ दूर बेदी कबाड़ वाले के समीप स्थित नाला पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर को लगभग बारह बजे बच्चे पेड़ से बैर तोड़ रहे थे। उसी दौरान बच्चों की नजर पुलिया के नीचे नाला में एक युवक के शव पर पड़ी। बच्चों ने बाजार के लोगों को बताया तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाजारवासियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। दीदारगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त युवक की मौत कुछ दिन पूर्व हुई है। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका है। उक्त युवक के बदन पर काले रंग का पैंट, सफेद शर्ट व हरे रंग का हाफ स्वेटर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

No comments