Breaking Reports

जिले में साप्ताहिक बंदी के दिनों की सूची जारी



आजमगढ़ : गुरूवार को जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने नगर पालिका, टाउन एरिया एवं कस्बा बाजार क्षेत्र के लिए वर्ष 2019 में परिपालन हेतु साप्ताहिक बन्दी के दिनों की सूची जारी किया है।
 जिलाधिकारी ने बताया है कि आजमगढ़ एवं मुबारकपुर नगर पालिका, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र में हेयर कटिंग सैलून की दुकान की साप्ताहिक बन्दी मंगलवार व ड्राई क्लिनर, लाण्ड्री एवं कपड़े की धुलाई से संबंधित प्रतिष्ठान की साप्ताहिक बन्दी गुरूवार को होगी। आजमगढ़ नगरपालिका में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान की साप्ताहिक बन्दी रविवार (सिविल लाईन, कलेक्ट्री कचहरी, रोडवेज, रैदोपुर, चैक क्षेत्र से ब्रह्मस्थान, पहाड़पुर, बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पूरा, सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र) तथा सिधारी, नरौली, सर्फुद्दीनपुर, बेलईसा, हरवंशपुर, सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र के प्रतिष्ठान शनिवार को, सरायमीर टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी सोमवार, मुबारकपुर नगर पालिका में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी मंगलवार, फूलपुर टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी बुधवार, निजामाबाद टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार, अतरौलिया टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी मंगलवार, लालगंज टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार, ठेकमा बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी बुधवार, जीयनपुर टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार, रानी की सराय बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी बुधवार, बिलरियागंज टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शुक्रवार, मेंहनगर बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी बुधवार, कप्तानगंज बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी बुधवार, जहानागंज बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार, महाराजगंज टाउन एरिया में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार, लाटघाट बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार तथा मेंहनाजपुर बाजार में अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी शनिवार को होगी।

No comments