पूर्व एमएलसी सहित 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनिहिनी चौहान बस्ती में रविवार लगभग 2:00 बजे सपा के पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव व उनके समर्थक ग्राम सभा में पहुंचे तो भाजपा का झंडा लगा हुआ पड़ा था। उस झंडे को हटाने के लिए कहा तो गांव कुछ लोगों ने झंडा हटाने से इनकार किया। इसी को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। पूर्व एमएलसी के समर्थक द्वारा एक युवक को मारपीट दिया गया। जिससे मामला और बढ़ गया। ग्रामीणों द्वारा 100 नंबर पर फोन किया। 100 नंबर की पुलिस आकर मामले को समझा बुझा कर शांत कराया। जब भाजपा के समर्थक को पता चला तो ग्राम सभा में पहुंचकर उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करके सभी को अवगत कराया और गांव के लोगों को लेकर मेंहनगर थाने में पूर्व एमएलसी सहित कमला प्रसाद यादव व 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। मेहनगर थाना अध्यक्ष पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया।


No comments