सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट ने ईवीएम तथा वीवीपैट के सम्बन्ध में प्रशिक्षण किया
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में नेहरूहाल के सभागार में दो पालियों के अन्तर्गत प्रथम पाली 10ः00 बजे से 01ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2ः00 से 5ः00 बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट को को ईवीएम तथा वीवीपैट के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को बारी-बारी बुलाकर सीयू, बीयू, वीवीपैट को एक साथ जोड़ना तथा मॉकपोल के प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। इसी के साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को हैण्ड्सऑन करा कर भी सीयू, बीयू, वीवीपैट को जोड़ने तथा मॉक पोल की प्रक्रिया को बताया गया। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट को कहा कि आप सभी लोग ईवीएम का प्रशिक्षण पूरे मनोयोग के साथ करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न करें। उन्होंने कहा कि वीवीपैट को मतदेय स्थल पर इस प्रकार से रखे की उस पर बिजली के बल्ब तथा सूर्य की रोशनी उसके स्क्रीन पर पड़े।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ई0 कुलभूषण सिंह द्वारा ईवीएम तथा वीवीपैट के तकनीकी को बताया।
इस प्रशिक्षण दौरान प्रथम पाली में जोनल मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता डिप्टी कमिशनर वाणिज्य कर विभाग, प्रदीप कुमार डिप्टी कमिशनर वाणिज्य कर विभाग, सेक्टर मजिस्ट्रेट राम सिंह जेई उप निदेशक सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, राजेश अस्थाना प्रधानाचार्य गांधी इण्टर कालेज किसुनदासपुर आजमगढ़ तथा धु्रव शंकर चौबे प्रधानाचार्य पंचायत कालेज गौरा आजमगढ़ अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में सुपर जोनल अमर बहादुर मुख्य वन संरक्षक आजमगढ़ वृत अनुपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्याय, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा डा0 वीवी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।


No comments