अश्लील फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
आज़मगढ़ : देवगाँव थाने पर गत शनिवार को ज्योति (काल्पनिक नाम) द्वारा प्रार्थनापत्र दिया कि दुर्गेश तिवारी कपिलदेेेव तिवारी निवासी सरायभाटी थाना तरवाँ द्वारा प्रार्थिनी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना तथा प्रार्थिनी की फोटो को अपने साथी व फेसबुक पर वायरल करने तथा मना करने पर गाली देते हुए मारने की धमकी देने के आशय का था जिस पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु.अ.स.- 90/19 धारा 504/506 भादवि व 67(A) IT Act बनाम अभियुक्त दुर्गेश तिवारी पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो.त्रिवेणी सिंह द्वारा उपरोक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक देवगांव को निर्देशित किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित जगहों पर तलाश की जा रही थी की आज दिनांक सोमवार को प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि उपरोक्त मुकदमें का अभियुक्त पल्हना तिराहा पर मौजूद हैं कही भागने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराह नें मौके पर पहुंचकर अभियुक्त दुर्गेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।


No comments