Breaking Reports

निरहुआ ने दोबारा किया नामांकन



आज़मगढ़ : जिले की सदर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को एक बार फिर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने 20 अप्रैल को पर्चा दाखिल किया था लेकिन मुंबई में दर्ज एक एनसीआर का जिक्र अपने नामांकन पत्र में नहीं किया था। ऐसे में उन्होंने दोबारा दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
  नामांकन करने के बाद प्रेसवार्ता में भाजपा प्रत्याशी ने पहले शपथ पत्र में लंबित आपराधिक मुकदमा दर्ज न होने के सवाल पर कहा कि मुझे यह संज्ञान था कि मामला समाप्त हो गया होगा। रविवार को जानकारी हुई तो उसकी रिपोर्ट मंगाकर दूसरे शपथ पत्र में शामिल किया है। विपक्षी पार्टियों द्वारा इस बात को मुद्दा बनाए जाने का मौका मिल सकता था। क्योंकि उनके पास इस चुनाव में आमजनता, प्रदेश व देश के विकास के लिए कुछ नहीं है।


No comments