Breaking Reports

सड़क पार कर रही महिला को बस ने रौंदा, मौके पर मौत



आजमगढ़ : बुधवार की सुबह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रही महिला की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।  
    देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर लाला पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय रमावती देवी पत्नी स्व. किशोरी बुधवार की सुबह लगभग सात बजे खेत से अपने घर पैदल जा रही थी। वह गांव के पास सड़क पार कर रही थी। तभी आजमगढ़ से वाराणसी जा रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के चलते मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खत्म कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत महिला के कोई संतान नहीं है।


No comments