करेंट से झ़ुलस कर मजदूर की मौत
आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह ट्रक पर चढ़कर बालू नाप रहे युवक की हाई टेंशन बिजली के करेंट से झुलस कर मौत हो गयी।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी छेदीलाल सोनी पुत्र हरिलाल फरिहां रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था। वह बुधवार की सुबह दस बजे बालू नापने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ गया। मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक के ऊपर से होकर गए 11 हजार वोल्ट के एचटी तार के स्पर्श में आते ही वह करेंट से झुलस गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


No comments