Breaking Reports

मारपीट के दौरान चली गोली से एक घायल



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक पक्ष ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  मिली जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी दिवाकर राय का अपने पट्टीदारों से लंबे से समय से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। पिछले साल 15 दिसंबर को पट्टीदारों ने दिवाकर राय के घर पर धावा बोल दिया था। इस दौरान नाद, खूंटा उखाड़ कर फेंक दिया था। इस बीच भूमि को लेकर गुरुवार की रात लगभग नौ बजे पट्टीदारों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हाथ में गोली लगने से 38 वर्षीय बच्चा राय पुत्र दिवाकर राय लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


No comments