Breaking Reports

चार वर्षीय मासूम हत्याकाण्ड का खुलासा, बदनामी के भय से की हत्या



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मंगलवार को मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में निवासी राम प्रसाद मौर्य की चार वर्षीय पुत्री आदिती मौर्य घर के सामने खेल रही थी। खेलते-खेलते वह लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नही चला। परिवार के लोगों ने 100 नम्बर पर फोन कर सूचना दी और थाना में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। लड़की के गायब होने की सूचना पर गांव के लोग भी उसे ढ़ूढ रहे थे। खोजबीन करते हुए किसी ने घर के पीछे स्थित खंडहर में जा कर देखा तो मासूम की लाश मिली। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर  कमलेश बहादुर द्वारा किया गया। 

प्रेमी युगल ने मिलकर की हत्या 
  उपरोक्त घटना का तत्काल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर को निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान काफी प्रयास व साक्ष्य संकलन के बाद यह प्रकाश में आया कि मृतिका अदिति द्वारा अपने पड़ोस मे रहने वाले सतेन्द्र मौर्य पुत्र श्यामनारायण उर्फ श्यामू व उसकी प्रेमिका अनामिका (काल्पनिक नाम) को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। बदनामी के भय से बात छुपाने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर आदिति की हत्या कर दी। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज शुक्रवार को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।


No comments