Breaking Reports

भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, निरहुआ रिक्शा चला कर पहुंचे कलेक्ट्रेट




आजमगढ़ : जिले की सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे। 'निरहुआ' डीएवी से रिक्शा चलाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। निरहुआ ने दो सेटों में अपना पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी न्यायलय कक्ष में दोपहर ढाई बजे दाखिल किया। नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व प्रस्तावक मंजू सरोज मौजूद थे।


  'निरहुआ' के साथ लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर भी नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची। नीलम सोनकर ने भी मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में अपना नामांकन पत्र दो सेटों में दाखिल किया। उनके साथ प्रेमनारायण, नरेंद्र सिंह, विनोद राय आदि मौजूद थे।


No comments